सोलर पंप के लिए आवश्यक सामग्री और विवरण

सौर सेल सिलिकॉन सेमीकंडक्टर्स से बने होते हैं जिन्हें फोटोवोल्टिक (PV) सेल भी कहा जाता है। PV सेल एक तरफ से सूर्य प्रकाश के फोटोन को अवशोषित कर, दुसरी तरफ से इलेक्ट्रॉनों को छोड़ता है। जिनका उपयोग  DC ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। 

Solar pump
Solar pump
पानी पंप स्थापना मुख्य आवश्यक सामग्री 

  1. सौर पैनल 
  2. सोलर पंप सिस्टम कंट्रोलर 
  3. AC या DC पंप

Solar pump sytem
Solar pump sytem

सौर पैनल:- सूर्य के प्रकाश को अवशोषित कर उसे DC ऊर्जा में परिवर्तित करती हैं। इसलिए इसे फोटोवोल्टिक पैनल के रूप में भी जाना जाता है। इससे उत्पन्न बिजली का उपयोग विभिन्न कार्यो मे किया जाता है, जैसे 

1) घरेलू उपकरण  2) पानी पंप चलाने मे

सोलर पंप सिस्टम कंट्रोलर:- यह परिवर्तनीय  ऊर्जा को समायोजित करने के साथ ऊर्जा को DC से AC मे बदलता है। सूरज की परिवर्तनीय रोशनी मे समान रुप से ऊर्जा प्रदान कर मोटर को संचालित करता है। जब दिन के दौरान धूप बदलती है, तो ऊर्जा  का स्तर भी बदलता रहता है।

सोलर पंप सिस्टम कंट्रोलर
सोलर पंप सिस्टम कंट्रोलर

इसे दो भागों में विभाजित किया जा सकता है:-

  1. VFD(Variable Frequency Drive)  का उपयोग विभिन्न सूर्य प्रकाश तीव्रता में पंप संचालित करने के लिए किया जाता है। जो मंद और उच्च प्रकाश तीव्रता में पंप को जलने से बचाता है।
  2. PWM (Pulse Width Modulated)  केवल AC पंप के लिए आवश्यक है क्योंकि यह DC को AC ऊर्जा में इनवर्ट करता है, यह इन्वर्टर की तरह काम करता है।

DC पंप:- यह Direct Current (DC) पर संचालित होता है, इसलिए इस प्रकार के पंप में किसी इन्वर्टर की आवश्यकता नहीं होती है। 

इस पंप की लागत AC पंप से अधिक है, और मरम्मत के लिए उच्च कौशल विशेषज्ञ की आवश्यकता होती है।

AC पंप:- यह Alternating Current (AC) पर संचालित होता है, जिसका अर्थ है कि सौर पैनलों द्वारा उत्पादित प्रत्यक्ष धारा(DC) इन्वर्टर का उपयोग करके AC में परिवर्तित करते है। DC से AC में रूपांतरण से ऊर्जा की हानि होती है। 

इस पंप को कम रखरखाव की आवश्यकता है, और बाजार में आसानी से उपलब्ध है।

नोट:- अधिकांश सौर पानी पंप दिन के दौरान सीधे सौर पैनलों से चल सकते हैं। पानी पंप चलाने के उद्देश्य से बिजली को बैटरी में संग्रहित नहीं किया जाता है, बल्कि पानी को पानी की टंकी या तालाब में संग्रहित किया जाता है। इस तरह पानी जमा हो जाता है और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu